• Tue. Feb 24th, 2026

धर्म परिवर्तन और फिर निकाह…मुमताज ने कर लिया पत्नी का अपहरण, अब पति को मिल रही ये धमकी

ByVijay Singhal

Aug 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट एक शख्स की पत्नी का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता दूसरे समुदाय का है। उसने पीड़ित को धमकी दी है कि वो पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह करेगा। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मांट के एक गांव से दूसरे समुदाय का युवक पत्नी का अपहरण कर ले गया। फोन कर पति को पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी। पीड़ित से कहा कि वो उसकी  पत्नी से निकाह करेगा। पुलिस से शिकायत करने पर शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर बेचने की भी धमकी दी। पति ने थाना मांट में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शुक्रवार को थाना मांट के एक गांव के रहने वाले युवक ने दूसरे समुदाय के युवक मुमताज पर पत्नी का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कर जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया की युवक मुमताज उसकी पत्नी को घर से ले गया। 12 अगस्त को फोन आया कि उसकी पत्नी का वह धर्म परिवर्तन करेगा। इसके बाद उसके साथ शादी करेगा। पीड़ित पति ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी है कि यदि उसके इस कृत्य की शिकायत पुलिस से की, तो पत्नी को हलाल करेगा। इतना ही नहीं उसके शरीर के टुकड़े करने की भी धमकी दे डाली। दहशत में आया पति मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.