इसके बाद जागृति कमरे में चली गई। इधर, चुपके से सोनू शादी में चला गया। जागृति के पास परिवार की एक किशोरी सो रही थी। उसने रात में किशोरी को कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह फांसी के फंदे पर लटक गई। सुबह जगार होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। इधर, मायके वाले भी आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शाम को परिजनों को सौंप दिया। मायके वालों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, मृतक के पिता डालचंद व अन्य मायके वालों ने आरोप लगाया कि सोनू शराब का सेवन करता था। इसके कारण बेटी से आए दिन कलह करता रहता था। साथ ही अतिरिक्त दहेज की भी मांग करता था। सोनू का चाचा और उसकी मां इसमें सहभागी थी। वह भी बेटी का उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि बेटी की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर आत्महत्या दर्शाने के लिए लटकाया गया है। कमलेश सिंह, इंस्पेक्टर फरह ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास और चचिया ससुर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव परिवार वालों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
