हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। व्यावसायिक विद्युत कनेक्शन देने में लापरवाही करने की कीमत संविदा कर्मी को अपनी नौकरी खोकर चुकानी पड़ी। जांच में लापरवाही सामने आने पर संविदा कर्मी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को मयूर विहार उपकेंद्र के धौली प्याऊ क्षेत्र में टीम चेकिंग के दौरान जाट धर्मशाला पहुंची। जांच में धर्मशाला की बिजली घरेलू कनेक्शन से चलती मिली। पूछने पर उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने संविदा कर्मी विनय कुमार को धर्मशाला के लिए व्यवसायिक कनेक्शन देने के लिए काफी समय पहले आवेदन दिया था। इसके बाद से संविदा कर्मी उन्हें टरका रहा था। उपभोक्ता के आरोपों की संविदा कर्मी से पूछताछ हुई तो बात सच निकली। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि संविदा कर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई है। जो भी संविदा कर्मी इस तरह की लापरवाही बरतेंगे। उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
