• Sat. May 23rd, 2026

एमवीडीए की सील के बावजूद भवन का निर्माण

ByVijay Singhal

Oct 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की हीलाहवाली के कारण लोग सील की कार्रवाई के बावजूद भवनों का निर्माण करा रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की है। इधर सील हुए भवन में निर्माण की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने सुनरख बांगर क्षेत्र में पांच अक्तूबर को लगभग एक दर्जन मकानों के अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। इन सभी भूखंडों पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण किया जा रहा था। एमवीडीए की सीलिंग की कार्रवाई के 20 दिन बाद ही शनिवार को सील लगे एक प्लॉट में निर्माण किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी 112 पर कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्य को निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस संबंध में सहायक अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि प्राधिकरण ने अभी तक कोई सील नहीं हटाई है। अगर सील के बावजूद निर्माण कार्य चल रहा है, तो इसकी टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.