• Thu. Feb 26th, 2026

पानी समझकर बालिका ने पीया कास्टिक सोडा, तबीयत बिगड़ी

ByVijay Singhal

Jul 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में घर पर खेल रही 5 वर्षीय बालिका ने पानी समझकर कास्टिक सोडा पी लिया। इससे बालिका की तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने बालिका को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। थाना मगोर्रा के गांव नगला आशा निवासी राजवीर सिंह की 5 वर्षीय बेटी गुंजन शनिवार को अपने घर पर खेल रही थी। खेलने के दौरान उसे प्यास लगी तो उसने स्कूल की बोतल से पानी पी लिया। जबकि स्कूल की पानी की बोतल में कास्टिक सोडा घुला हुआ रखा था। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। इससे परिजन में घबरा गए और उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बालिका के परिजन फाटक में लगी जंग को छुड़ाने के लिए कास्टिक सोडा लेकर आये थे। बालिका की मां मधु देवी का कहना है कि पानी की बोतल में सोडा घोलकर रखा था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.