• Fri. Mar 27th, 2026

कांग्रेस नेता मुकेश धनगर के सोशल मीडिया अकाउंट हैक

ByVijay Singhal

Jun 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांग्रेस-सपा गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मुकेश धनगर के सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिए गए हैं। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर शक जताया है। मुकेश के अनुसार उनकी फेसबुक आईडी, पेज और एक्स, इंस्टा अकाउंट हैक किए गए हैं। दो लोगों ने चुनाव के समय में उनके सोशल मीडिया अकाउंट को संचालित किया है। उन्हीं पर शक है। मुकेश धनगर निवासी जनकपुरी महोली रोड ने बताया कि पिछले माह हुए लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट और मेल आईडी का पासवर्ड अपनी टीम के दो साथियों को दिया था। चुनाव से संबंधित प्रचार-प्रसार को वह प्रसारित करते थे। शनिवार शाम तक उन्होंने अपने अकाउंट खोले थे। इसके बाद में वह नहीं खुल रहे हैं। मेल आईडी भी नहीं खुल रही है। शहर कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.