हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के संत प्रेमानंद द्वारा राधाकुंड में लोगों को नोट बांटने के मामले में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने डीएम से शिकायत की है। इसमें उन्होंने संत पर आरोप लगाया है कि भीड़ जुटाने के लिए उन्होंने लोगों को रुपए बांटे हैं। हालांकि उनके अनुयायियों का कहना है कि उन्होंने साधु संतों को दक्षिणा दी थी। भीड़ जुटाने के लिए पैसे बांटने की बात पूरी तरह गलत है। श्रीकृष्ण जन्म भूमि मामले के पक्षकार आशुतोष पांडे ने डीएम को भेजे पत्र में संत प्रेमानंद पर राधाकुंड में भीड़ जुटाने के लिए रूपए बांटने का का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा कि संत प्रेमानंद बिना प्रशासनिक अनुमति के सड़कों पर भीड़ लेकर चलते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है और जाम लग जाता है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि संत ने किडनी के नाम राधाकृष्ण रखे हैं जो कि गलत है। उनकी किडनी की जांच कराई जाए ताकि संत द्वारा कही गई दोनों किडनी की खराब होने की सत्यता सामने आ सके। इसके अलावा आशुतोष ने आरोप लगाया कि संत प्रेमानंद ने बिना प्रशासनिक अनुमति के राधाकुंड में नौका विहार किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
