हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद की मांट तहसील के अन्तर्गत गांव उधर निवासी रामनिवास ने शनिवार को जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
आपकी जानकारी के लिए आपको बताते चलें जनपद की मांट तहसील के अंतर्गत ग्राम उधर निवासी रामनिवास ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पिताजी स्वर्गीय कुमार पाल की मृत्यु के पश्चात लेखपाल नागल द्वारा हमारे पिताजी की जमीन खाता संख्या 20 खसरा संख्या 38 को किसी अन्य संजय कुमार डोरी लाल दीनदयाल आदि का नाम दर्शाकर अंकित कर दिया गया। जबकि स्वर्गीय कुमारपाल के पुत्र रामनिवास चंद्रपाल व कृष्ण कुमार दर्ज होना है। जबकि रामनिवास अभी जीवित हैं और लेखपाल महोदय द्वारा रामनिवास को मृतक दर्शा दिया गया है। पीड़ित नहीं जब इसकी शिकायत तहसीलदार मांट व कानूनगो गांव पर तैनात लेखपाल अजय से की तो एक दूसरे पर टाल मटोल करते हुए नजर आए। और पीड़ित कई महीने से लगातार इधर से उधर चक्कर लगाता रहा और कोई सुनवाई नहीं की गई जब पीड़ित ने बाबू से बात की तो बाबू ने कार्य करने के बदले में मोटी रकम मांगी गई। पीड़ित ने मोटी रकम न देकर के शनिवार को जिलाधिकारी को अपना शिकायती पत्र देकर अपनी जमीन अपने नाम कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने इनकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
