• Fri. May 15th, 2026

संस्कार भारती की नृत्य प्रतियोगिता में छाया नवरात्रि का रंग

ByVijay Singhal

Oct 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोकगीतों की थाप पर बच्चों के मनमोहक नृत्य की झंकार से संस्कार भारती का मंच गूंज उठा। संस्कार भारती महानगर द्वारा आयोजित लोकगीत एवं भजन पर एकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग ले कर दर्शकों को अपनी प्रतिभा से अचंभित कर दिया।
रविवार को मथुरा के श्री कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित यह 6 से 12 और 12से 21 आयु वर्ग में आयोजित थी।
प्रतियोगिता के एकल वर्ग (6 से 12) में प्रथम स्थान अनौखी द्विवेदी, द्वितीय समृद्धि चतुर्वेदी और तृतीय स्थान विनती अग्रवाल को मिला जबकि 12+ से 21 वर्ष आयु वर्ग प्रथम स्थान रोनक द्वितीय आराध्या शर्मा और तृतीय स्थान तमन्ना सिंह को मिला। समूह नृत्य में हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, वृन्दावन को प्रथम, रमनलाल शोरावाल पब्लिक स्कूल (जूनियर विंग) मथुरा को द्वितीय और कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, मथुरा को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में बहुत से बच्चों ने नवरात्रि थीम पर ‘अय गिरि नंदिनी..’ देवी स्तुति पर नृत्य किया तो कुछ बच्चों ने नृत्य के माध्यम से देवी के नौ रूप प्रस्तुत किए जिसमें दुर्गा और काली रूप की प्रस्तुति बहुत प्रभावशाली रही। भगवान शिव के वेश में नन्हें मुन्नों का नृत्य आकर्षण का विषय रहा। राधा और कान्हा की लीलाओं पर भी कई बच्चों ने नृत्य किया। लेकिन महाराष्ट्र के लावणी नृत्य ने विशेष रूप से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आगरा से उपस्थित रही कथक नृत्यांगना भावना जादौन, इंडिया टैलेंट वार की जज रहीं सुप्रसिद्ध नृत्यांगना कामिनी उपाध्याय। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और संस्कार भारती मार्गदर्शक शिव कुमार गुप्ता अध्यक्ष अनूप महेश्वरी कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रेखा महेश्वरी सहित उमा शर्मा भारत भूषण सिंघल चारु सिंघल, हृदयेश शर्मा, अनीता शर्मा और कल्पना सारस्वत आदि की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का संचालन बिन्नी गुप्ता और चारू सिंघल ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.