• Sat. May 16th, 2026

संस्कार भारती की नृत्य प्रतियोगिता में छाया नवरात्रि का रंग

ByVijay Singhal

Oct 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गायत्री तपोभूमि के निकट स्थित श्रीकृष्ण चन्द्र गांधी सरस्वती माध्यमिक विद्यालय में कला एवं साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा लोकगीत अथवा भजन पर एकल तथा समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।जिसमें लोकगीत एवं भजन पर एकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग ले कर दर्शकों को अपनी प्रतिभा से अचंभित कर दिया।लोकगीतों की थाप पर बच्चों के मनमोहक नृत्य की झंकार से संस्कार भारती का मंच गूंज उठा।यह प्रतियोगिता 6 से 12 और 12से 21 आयु वर्ग में आयोजित थी।जिसमें एकल वर्ग (6 से 12) में प्रथम स्थान अनौखी द्विवेदी, द्वितीय समृद्धि चतुर्वेदी और तृतीय स्थान विनती अग्रवाल को मिला। जबकि 12+ से 21 वर्ष आयु वर्ग प्रथम स्थान रोनक, द्वितीय स्थान आराध्या शर्मा और
तृतीय स्थान तमन्ना सिंह को मिला।इसके अलावा समूह नृत्य में हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, वृन्दावन को प्रथम, रमनलाल शोरावाल पब्लिक स्कूल (जूनियर विंग) मथुरा को द्वितीय और कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, मथुरा को तीसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिता में बहुत से बच्चों ने नवरात्रि थीम पर ‘अय गिरि नंदिनी..’ देवी स्तुति पर नृत्य किया, तो कुछ बच्चों ने नृत्य के माध्यम से देवी के नौ रूप प्रस्तुत किए। जिसमें दुर्गा और काली रूप की प्रस्तुति बहुत प्रभावशाली रही।साथ ही भगवान शिव के वेश में नन्हें मुन्ने बच्चों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।इसके अतिरिक्त श्रीराधा और कान्हा की लीलाओं पर भी कई बच्चों ने नृत्य किया।लेकिन महाराष्ट्र के लावणी नृत्य ने विशेष रूप से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रख्यात कथक नृत्यांगना भावना जादौन (आगरा), इंडिया टैलेंट वार की जज रहीं सुप्रसिद्ध नृत्यांगना कामिनी उपाध्याय ने निभाई।
इस अवसर पर संस्कार भारती के मार्गदर्शक शिव कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अनूप महेश्वरी, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती
रेखा महेश्वरी, मीडिया प्रभारी डॉ. विनीता गुप्ता, उमा शर्मा, भारत भूषण सिंघल, चारु सिंघल, हृदयेश शर्मा, अनीता शर्मा और कल्पना सारस्वत आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन बिन्नी गुप्ता एवं चारू सिंघल ने संयुक्त रूप से किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.