हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केशवधाम में उस समय खलबली मच गई, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने अचानक निरीक्षण किया। अस्पताल की हालत देखकर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और साफ-सफाई की बदतर स्थिति पर पूरे स्टाफ का एक महीने का वेतन रोकने का आदेश दिए। सुबह करीब 11 बजे सीएमओ स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले थे, तभी उन्होंने बिना किसी सूचना के सीएचसी का दौरा कर लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में चारों तरफ फैला कूड़ा-कचरा, कीचड़ और धूल देखकर वे नाराज हुए। इतना ही नहीं, स्टाफ नर्स वंदना फौजदार और मेडिकल ऑफिसर प्रशस्ति पांडेय अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन दिनों के भीतर सफाई और व्यवस्था में सुधार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति जस की तस रही तो सख्त कार्रवाई होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
