• Mon. Apr 13th, 2026

CM योगी के भाषण में आचार संहिता का उल्लंघन, पूर्व IPS ने मेरठ, मथुरा में हुई योगी की स्पीच को बताया आचार संहिता का उल्लंघन

ByVijay Singhal

Mar 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने चुनाव आयोग से योगी के भाषण में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर का कहना है कि सीएम के भाषण में धार्मिक तनाव को बढ़ाने वाली टिप्पणियां की गई हैं। सीएम योगी ने मथुरा, मेरठ में दिए भाषण में राममंदिर का जिक्र कर जो टिप्पणी की है वो समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने वाली है। ये टिप्पणियां धर्म के नाम पर वोट हासिल करने की ओर इशारा करती है। जो आचार संहिता का उल्लंघन है। अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में विधिक कार्यवाही की मांग भी की है। आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इलेक्शन कमिशन को शिकायत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मेरठ एवं मथुरा में दिए गए भाषण में धार्मिक तनाव को बढ़ाने वाली टिप्पणियां की गई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा एवं मेरठ में दिए अपने भाषण में राम मंदिर का उल्लेख करते हुए जो टिप्पणियां की है वह समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री की यह टिप्पणियां धर्म के नाम पर वोट हासिल करने की तरफ इशारा करती है जो आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।

मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद में सम्मेलन में पहुंचे थे सीएम योगी

अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में इलेक्शन कमीशन से विधिक कार्यवाही की मांग उठाई है। बता दें कि मेरठ, मथुरा में 27 मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन किया था। सीएम पहले मथुरा फिर मेरठ उसके बाद गाजियाबाद गए थे। यहां सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कृष्ण, प्रभु श्रीराम, राममंदिर का जिक्र अपने संबोधन में किया था। योगी ने कहा था कि 500 साल बाद रघुवीरा ने अवध में होली खेलते हुए साक्षात दर्शन दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.