हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जबाहरबाग, कार्यक्रम में सांसद हेमामालनी ने अपने संबोधन की शुरूआत राधे राधे और हरे कृष्ण महामंत्र के जाप के साथ की। सांसद ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है।भारत का नया निर्माण हो रहा है। महिला सुरक्षा और गरीबों के हित के लिए कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सनातन संस्कृति की स्थापना में बहुत योगदान दिया है। मथुरा- वृंदावन में विकास हो रहा है। जल्द ही यमुना शुद्धिकरण का काम शुरू होगा। उन्होंने आगे कहा कि इस्कॉन से मेरा 30 से अधिक साल का नाता है। इस्कॉन के भक्तों ने ही ब्रज का पहली बार दर्शन करवाया और लीलाओं की जानकारी दी। नृत्य प्रस्तुतियों में मैं श्रीकृष्ण की लीलाओं को अभिनय के रूप में उतारने की कोशिश करती हूं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
