• Tue. Feb 24th, 2026

कोसीकलां के कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए ताजिये

ByVijay Singhal

Aug 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में चेहल्लुम मेला कमेटी के तत्वावधान में ताजियों का जुलूस निकाला गया। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस दौरान अखाड़ेबाजों ने करतबों से सभी का मन मोह लिया। बाद में ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। ताजियों का जुलूस दिल्ली गेट निकासा से शुरू होकर गुरुषगंज, बल्देवगंज, पुरानी जीटी रोड, घंटाघर मार्ग से निकाला गया। जुलूस में ताजिये चल रहे थे, जिन्हें लोग देखते ही रह गए। विद्युत की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग ताजिये सभी के आकर्षण का केंद्र बने थे। ताजियों के बीच में अखाड़ेबाज अपनी कला का प्रदर्शन करते चल रहे थे। घंटों तक चले जुलूस के बाद ताजियों को रात में कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। दिल्ली गेट पर मेला में बाहर के दुकानदारों ने दुकानें लगाईं। आगरा, ग्वालियर, धौलपुर, मेरठ के लोगों ने मेले में शिरकत की। दिल्ली गेट पर शाकिर नंबरदार, शानू सलमानी, काले कुरैशी, नकीम, उमर कुरैशी तथा सब्जी मंडी में हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी के काले खान, आफताब, अफतार, गफ्फार, आदिल, भोला, आदि ने ताजिएदारों को सम्मानित किया। एसडीएम वैभव गुप्ता, सीओ भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल फोर्स के साथ चल रहे थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.