• Wed. May 13th, 2026

गोवर्धन में स्वच्छता जागरूकता अभियान रहेगा जारी: सुरेश सिंह

ByVijay Singhal

Oct 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर के द्वारा  रविवार को परिक्रमा मार्ग की सफाई के लिए स्वच्छता अभियान की शुरुवात की गई, अभियान की शुरुवात ब्रज संत शिरोमणि श्री सियाराम बाबा, विद्यालय चेयरमैन सुरेश सिंह एवं  प्रबंधक प्रह्लाद सिंह के द्वारा की गई I
  ब्रज संत शिरोमणि श्री सियाराम बाबा ने कहा कि  श्री गोवर्धन पर्वत को पृथ्वी के सर्वाधिक पवित्र स्थानो में से एक माना जाता है।मूल रुप से गिरिराज श्रीकृष्ण के सीने अथवा हृदय से गोलोक में अवतरित हुए थे। प्रकाश के स्वरुप में दिव्य प्रेम पृथ्वी पर गिरा और वह एक विशालकाय पर्वत का आकार ग्रहण करने लगा, जिसे श्री ठाकुरजी एवं राधाजी का आशीर्वाद प्राप्त था। यह श्री राधाकृष्ण की अनेक लीलाओं से जुड़ा हुआ है और आज भी व्रज क्षेत्र में आने वाले सभी लोगों के लिए इस पवित्र स्थान की परिक्रमा बहुत महत्वपूर्ण होती है
  बाबा कढेरा आवासीय विद्यालय के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि  गोवर्धन एक आस्था व् विश्वास का प्रतीक है यहाँ  देश – विदेश के गिर्राज भक्तजन काफी संक्या में परिक्रमा व् दर्शन के लिए आते है गुरुपूर्णिमा में लाखो की संख्या होती है गिर्राज की तलहटी गोवर्धन स्वच्छता की बहुत समस्याएं रहती है, वैसे स्वच्छता के प्रति शासन – प्रशासन, स्थानीय जन प्रतिनिधि लगातार काम करते रहे है परन्तु क्षेत्र बड़ा होने के कारण समस्या रहती है I आज दिनांक रविवार को करीब 54 लोगों के साथ 20 झाड़ू लेकर दान घाटी से संत समाधि तक परिक्रमा मार्ग में सफाई की। विद्यालय अध्यापकों ने वहां रहने वाले लोगों को सफाई के महत्व को समझाया। बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर परिवार ने संकल्प लिया है कि अब हर रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान निरंतर चलता रहेगा इस दरम्यान वहां लोगों में भी बहुत उत्साह दिखाई दिया I इस अवसर पर डॉ. अशोक. के. पी. सिंह, विद्यालय कोऑर्डिनेटर बिपिन सिंह, रुक्मेश सिंह, वेदप्रकाश, मनोज, हेमेन्द्र, पहलवान, महेश, भोला पंडित आदि ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.