हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना नदी में एक बच्चे के डूबने का वीडियो सामने आया है। इसके दिख रहा है कि बच्चा डूब रहा है और जबकि लोग वीडियो बना रहे हैं। हालांकि एक युवक बचाने की कोशिश के लिए नदी में उतरा लेकिन तेज बहाव के चलते बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। वहीं आसपास के लोग दौड़कर घाट पर पहुंचे। यहां नहा रहे अन्य बच्चों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की कोशिश की लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। बल्कि साथ में नहा रहे लड़के भाग गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है। पूरी घटना सोमवार दोपहर 3 बजे बंगाली घाट की है। बंगाली घाट पुलिस चौकी इंचार्ज अखिलेश वशिष्ठ ने बताया- सोमवार को रात होने की वजह से सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका। मंगलवार सुबह 7 बजे से टीम बच्चे की तलाश कर रही है। बंगाली घाट से गोकुल बैराज तक करीब 7 किलोमीटर के एरिया में बच्चे की तलाश की जा रही है। घाट किनारे नहा रहे बच्चे के कपड़े को कब्जे में ले लिया। बच्चे के कपड़े से आसपास के क्षेत्रों में उसके शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
