• Mon. Feb 9th, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, भारतीय नस्ल की गायों की सुरक्षा की है आज जरूरत

ByVijay Singhal

Nov 10, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा।  श्रीकृष्ण बलराम मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरूआत हरेकृष्ण महामंत्र से की। वे बोले, गुरुकुल आकर अच्छा लगा। यहां कण- कण में भगवान बांकेबिहारी का वास है। ये बड़ी उपलब्धि है कि कृष्ण बलराम मंदिर के साथ साथ डेयरी प्लांट का भी उदघाटन हुआ है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस्कॉन की स्थापना प्रभुपाद ने की थी। वे सन्यासी थे। हरे कृष्ण मूवमेंट से सनातन संस्कृति का प्रचार किया। अपने गुरु के आदेश पर दुनिया में कृष्ण भक्ति आंदोलन को फैलाया। श्रीमद्भागवत गीता और श्रीकृष्ण की लीला, उनकी भक्ति का प्रचार किया। आज करोड़ाें अनुयायी भक्ति की बड़ी ताकत से जुड़े हैं। प्रभुपाद ने 108 मंदिर बनाए थे और आज हजारों मंदिर बने हैं। ये मंदिर दुनिया भर में श्रीकृष्ण की भक्ति का प्रचर प्रासार कर रहे हैं। मंदिर में कृष्ण बलराम की प्रतिमा के साथ दुग्ध प्लांट है। उन्नत गोवंश गोशाला में मौजूद हैं। हमे भारतीय नस्ल की उन्नत गोवंश के लिए कार्य करना है। वेटेरिनरी विवि में ये काम हो रहा है। आज गाय निराश्रित सड़कों पर घूमती हैं। कई बार ये दंगों का कारण बनती हैं। सरकार ने अनेक योजना चलाई हैं। 9 लाख से अधिक गोवंश की देखभाल सरकार कर रही है। भारतीय नस्ल के गोवंश सुरक्षित रहें इसके प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज की धरती भगवान के अवतार की धरती है। यहां से संतों ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई। हमारा दायित्व है कि ये धरती भगवान की लीला भूमि के साथ गोसेवा की भूमि भी बने। भारतीय नस्ल के गोवंश से न केवल दुग्ध पदार्थ बल्कि सीएनजी भी बन रही है। बदायूं में पेंट बन रहा है। इस काम को आगे बढ़ाने की जरूरत है।प्राकृतिक कृषि को प्रधानता देनी होगी। उन्होंने कहा कि सुशासन के कारण आज जवाहरण बाग की सूरत बदल चुकी है। बता दें कि भक्ति वेदांत गुरुकुल व इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्थित भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के मंदिर का सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकार्पण किया है। उन्होंने यहां पूजन किया। यहां गुरुकुल की ओर से संचालित डेयरी प्लांट का उद्घाटन भी सीएम ने किया। इस डेयरी प्लांट की क्षमता 25 हजार लीटर दूध प्रतिदिन की है। यहां पर गाय के दूध से उत्पाद तैयार किए जाएंगे। उनके साथ सांसद हेमामालिनी भी उपस्थित रहीं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.