• Sat. Jul 4th, 2026

दो मुकदमों में आरोप तय, ट्रायल के आदेश

ByVijay Singhal

Aug 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ थाने में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट के आधार पर शुक्रवार को सीजेएम उत्सव गौरव राज की कोर्ट से आरोप तय हुए। इसके अलावा कोसीकलां थाने में दर्ज जानलेवा हत्या के मामले के भी आरोप तय हुए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चलाने के लिए मुकदमों से संबंधित फाइलों को सेशन कोर्ट भेज दी है।एचपीयू एसपी यादव ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से थाना शेरगढ़ में दर्ज हत्या के मामले में आरोपी प्रदीप पुत्र आजाद निवासी नौगांव, छाता पर आरोप तय किए गए। दर्ज मुकदमे के अनुसार प्रदीप ने एक बारात चढ़त के दौरान देवेंद्र उर्फ कान्हा की गोली मारकर हत्या की थी। वहीं, दूसरी फाइल थाना कोसीकलां की है, जिसमें एसएचओ द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई। अवतार पुत्र सन्नी के विरुद्ध जान से मारने की कोशिश एवं अवैध असलहा रखने के संबंध में चार्जशीट दाखिल की गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए आरोप तय करते हुए ट्रायल के लिए फाइल सेशन कोर्ट को भेज दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.