हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन की गिरिराज तलहटी में होने वाले परंपरागत अलौकिक छप्पन भोग के आयोजन की तिथि की घोषणा के साथ कोलकाता के कारीगरों ने राजमहल बनाना शुरू कर दिया है। श्रीगिरिराज सेवा समिति मथुरा के कृष्णा सभागार में ढोल नगाड़े बजाकर छप्पन भोग का आगाज कर ब्रजवासियों के साथ ही देश और विदेश के भक्तों को न्योता भेजा गया। समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने परंपरागत तरीके से छप्पन भोग का उद्घोष किया। समिति के महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती ने बताया कि अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को छप्पन भोग का आयोजन होगा। सात दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत अन्नपूर्णा रथ और भट्टी पूजन के साथ 31 अगस्त को होगी। दुग्ध धारा परिक्रमा 4 सितंबर को और 5 सितंबर को सात नदियों के जल और जड़ी बूटियों से पंचामृत महाभिषेक होगा। प्रभु को शुद्ध गाय के घी का बना 21 हजार किलो प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। आयोजन स्थल को सजाने के लिए कोलकाता और ओडिशा से कारीगर भी आ गए हैं। उनके द्वारा देश विदेश से आए फूलों से तलहटी को सजाया जाएगा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दीनानाथ रामभवन, महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, राजेंद्र कुमार सर्राफ़, भगवान दास खंडेलवाल, सोमेश इंजीनियर, राकेश गर्ग, आढ़ती हरीश जैन आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
