• Mon. Feb 9th, 2026

चैत्र नवरात्र : पहले दिन हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी

ByVijay Singhal

Mar 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। तृतीय तिथि का क्षय होने की वजह से नवरात्र आठ दिवसीय होगी जिसकी शुरुआत 30 मार्च से हो रही है। छह अप्रैल को नवरात्र का अंतिम दिवस होगा। चैत्र नवरात्र को लेकर शहर के देवी मंदिरों में साफ-सफाई से लेकर मरम्मत तक की तैयारी चल रही हैं। ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्र आठ दिन की होगी, तृतीया तिथि का क्षय हो रहा है। 30 मार्च को ही भारतीय नव विक्रम संवत्सर 2082 का प्रारंभ हो रहा है। पांच ग्रहों की युति में एवं खप्पर योग में नव वर्ष का प्रारंभ हो रहा है। चैत्र नवरात्र से ठीक एक दिन पहले शनि भी कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में आ जाएंगे। 30 मार्च रविवार को घट स्थापना मुहूर्त प्रात: 05:59 से प्रात: 10:07 और अभिजित मुहूर्त दिन में 11:48 से 12:50 बजे तक श्रेष्ठ है। 30 मार्च को चैत्र नवरात्र का आरंभ सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहा है। इस दिन रेवती नक्षत्र रहेगा।
नवरात्र की तिथियां
30 मार्च- नवरात्र प्रतिपदा, मां शैलपुत्री की पूजा
31 मार्च- नवरात्र द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी और तृतीय मां चंद्रघंटा की पूजा

01 अप्रैल- नवरात्र चतुर्थी- मां कुशमंडा की पूजा

02 अप्रैल- नवरात्र पंचमी- मां स्कंदमाता की पूजा

03 अप्रैल- नवरात्र शष्ठी- मां कात्यायनी की पूजा

04 अप्रैल- नवरात्र सप्तमी- मां कालरात्रि की पूजा

05 अप्रैल- नवरात्र अष्टमी- मां महागौरी की पूजा

06 अप्रैल- नवरात्र नवमी- मां सिद्धिदात्री की पूजा और राम नवमी

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.