हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। इसके लिए देवी मंदिरों में तैयारियां हो रही हैं। वहीं व्रत-पूजा करने वाले भक्तों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं नवरात्र आने के साथ ही फल सहित व्रत की अन्य खाद्य सामग्री के दाम चढ़ गए हैं। मंगलवार 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। शहर स्थित कैंट वाली काली मंदिर, मां बगुलामुखी देवी मंदिर, महाविद्या देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, मां पथवारी देवी मंदिर, चामड़ देवी मंदिर सदर छावनी क्षेत्र, कैला देवी सौंख अड्डा, कंकाली देवी कंकाली, भूतेश्वर मंदिर स्थित पाताल देवी, वृंदावन स्थित मां कात्यायानी देवी, बलदेव स्थित बंदी-आनंदी देवी, छाता स्थित नरी सेमरी देवी मंदिरों सहित अन्य देवी मंदिरों में सजावट सहित अन्य तैयारियां की जा रही हैं। आकर्षक लाइटिंग से सजावट की जा रही है। मंदिर को भक्तों के लिए तैयार किया जा रहा है। बाजार में भक्त घर में विराजी देवी मैया को सजाने के लिए चुनरी खरीद रहे हैं। पूजा के लिए नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री भी खरीद रहे हैं। चढ़ गए फल सहित व्रत की खाद्य सामग्री के दाम
नवरात्र लगने के साथ ही फल सहित व्रत की अन्य खाद्य सामग्री के दाम भी चढ़ गए हैं। फलों में संतरा 70-80 रुपए प्रति किग्रा, अनार 100-120 रुपया प्रति किग्रा, सेब 140-200 रुपया प्रति किग्रा, अंगूर 80-100, केला 40, पपीता 60, चीकू 60, खरबूजा 30-50, तरबूज 30, खजूर 100 रुपए से 250 रुपए प्रति किग्रा तक बिकने लगा है। वहीं कुटू का आटा 100 रुपए प्रति किग्रा, साबूदाना 100 रुपए प्रति किग्रा, समां के चावल 140 रुपए प्रति किग्रा, मूंगफली 140 रुपए, आलू की चिप्स व सेब 140 प्रति किग्रा, काली मिर्च के पापड़ 280 प्रति किग्रा, सिंघाड़े का आटा 140 रुपए प्रति किग्रा बिक रहा है।
वृंदावन। कात्यायनी पीठ मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में मंगलवार से नवरात्र शुरू हो जाएंगे। कात्यायनी पीठ मंदिर के प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर में 9 दिनों तक गर्भगृह के सामने यज्ञशाला में विद्वान पंडितों द्वारा शतचंडी यज्ञ किया जाएगा। प्रतिदिन मंदिर में पुष्प बंगला सजाए जाएंगे। संगीत साधक मृदंग की प्रस्तुति देकर मां कात्यायनी की वंदना करेंगे। अष्टमी एवं नवमी तिथि को कन्या भोज किए जाएंगे। मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली संधि आरती 16 अप्रैल को शाम 4.04 बजे की जाएगी। वहीं, राजपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पुजारी बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि 9 अप्रैल को मंदिर में अखंड ज्योति एवं घट स्थापना की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
