• Wed. May 20th, 2026

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं

ByVijay Singhal

Oct 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पीड़िताओं की फरियाद सुनी। 25 महिलाएं व बालिकाएं अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंची। उन्होंने सभी को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा के मामले पहुंचे।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि आयोग महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रहा है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्पलाइन और सहायता सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा उनके स्वास्थ्य और गरिमा की सुरक्षा पर भी जोर दिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के हित में चलाईं जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.