• Sun. May 17th, 2026

बदलाव की सदी, संपूर्ण भारत की नजर संघ पर: प्रचारक

ByVijay Singhal

Oct 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर ने शाखा टोली एकत्रीकरण का कार्यक्रम बीएसए कॉलेज में किया। कार्यक्रम में मथुरा में लगने वाली प्रत्येक घोषित शाखा से शाखा टोली के स्वयंसेवक कार्यक्रम में भाग लेने हेतु बुलाए थे। विजयादशमी के दिन ही 100 वर्ष पूर्व संघ की स्थापना हुई थी इसी कारण यह दिन संघ एवं इसके स्वयंसेवकों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। आगामी 20 अक्टूबर रविवार से अगले 8 दिन तक संघ के सरसंघचालक एवम उनकी टीम परखम, में रहेगी । इसी प्रवास को ध्यान में रखते हुए तय किया है शाखा की टोली का पूर्ण गणवेश का एक कार्यक्रम अखिल भारतीय अधिकारियों के सामने किया जाए। इसी निमित्त शाखा टोली के सभी स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण आगामी 20 को परखम में होगा । उसकी तैयारी हेतु एक रिहर्सल कार्यक्रम बीएसए कॉलेज में प्रातः काल किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर संघचालक लक्ष्मी नारायण एवं क्षेत्र प्रचारक महेंद्र ने शस्त्रों का पूजन किया तत्पश्चात घोष की धुन के साथ ध्वजारोहण हुआ, इसके बाद दीनदयाल एवम माधव नगर के कार्यवाह मनोज एवम अजय ने अगले रविवार को होने वाले व्यायाम योग का अभ्यास कराया, तत्पश्चात महाराणा नगर के डा अनिल ने गणगीत कराया। गणगीत के बाद एकलगीत एवम उसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र का उद्बोधन रहा। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज सारी दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही है, और सबकी नजर भारत पर टिकीं है, वहीं प्रत्येक भारतवासी की नजर अपने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर टिकी हैं यह बात संघ के स्वयंसेवक को सदा याद रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 99 वर्ष पूर्ण कर आज से सौ वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और राष्ट्र व समाज पर आई हर आपदा में संघ ने सेवा कार्यों का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपनी 99 वर्षों की सतत साधना के बल पर आज संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा अनेक अनेक माध्यमों से किए जा रहे कार्यों के आधार पर आज संपूर्ण विश्व में भारत सशक्त एवं समृद्ध होता जा रहा है। जिसके कारण राष्ट्र एवं हिंदू विरोधी शक्तियां देश को कमजोर करने हेतु अनेक प्रकार के प्रयोग करने में लगी है।
कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि से हुआ जिसे यमुना नगर से आए कार्यवाह रणवीर ने कराया। मुख्य शिक्षक महानगर सह शारीरिक प्रमुख कुशलेश रहे सामन्य परिचय श्रीओम ने कराया। व्यवस्था में प्रमुख रूप से नगर कार्यवाह मनीष अखिलेश पवन धर्मेंद्र चंद्रभान एवम दीपक का सहयोग रहा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अधिकारी डॉ दिनेश कुमार प्रांत से कैलाश अग्रवाल विभाग से शिवकुमार प्रदीप अग्रवाल कमल अग्रवाल डॉ. कमल कौशिक कुलदीप सोनी, विभाग प्रचारक अरुण महानगर कार्यकारिणी से सचिन दुर्गा प्रसाद संजय शर्मा पवन शर्मा अखिल जगदीश धर्मपाल आशीष शर्मा अजय कुमार भाग टोली से राकेश शर्मा चंद्रपाल सिंह सत्यनारायण राजू सिंह एडवोकेट नगर टोली से अमरीश सोनू नत्थीलाल कन्हैया दास बृजेश चतुर्वेदी धर्मपाल वैद्य डॉक्टर भगत सिंह रामगोपाल धर्मेंद्र सिंह महेश आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.