हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कान्हा की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए रेलवे जंक्शन पर सर्कुलेटिंग एरिया से आउटर तक 223 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे प्लेटफार्म से लेकर आउटर तक आरपीएफ और जीआरपी की पूरी निगाह रहेगी। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यहां 93 कैमरों से नजर रखी जा रही है, लेकिन अब इनको और बढ़ाया जा रहा है। रेलवे पुलिस ने बताया कि जंक्शन पर कई बार बच्चे चोरी, यात्रियों का सामान चोरी होने जैसी घटनाएं हो जाती हैं। इन घटनाओं पर काबू पाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए पूरे स्टेशन पर 223 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को प्लेटफार्म एक से लेकर 11 तक लगाया जाएगा। इसके अलावा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया और आउटर पर भी कैमरों से निगरानी की जाएगी। स्टेशन पर अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे अधिकारी और रेलवे पुलिस ने यह कदम उठाया है। जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन के 160 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इनमें तीनों सर्कुलेटिंग एरिया और सभी आउटर शामिल हैं। कैमरों को लगाने का काम रेलवे के एसएनटी विभाग की देख रेख में निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया में बढ़ेगी कैमरों की संख्या जंक्शन के तीनों सर्कुलेटिंग एरिया में सीसीटीवी कैमरों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। इन कैमरों को उन स्थानों पर लगाया जाएगा, जहां जंक्शन पर प्रवेश करने और बाहर जाने वाले का चेहरा साफ दिखाई दे। साथ ही ये भी पता लग सके कि जंक्शन पर आने वाला किस दिशा से आया और जाने वाला किस दिशा में गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
