हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत इलाके में बदमाश बेखौफ हैं। इसका हालिया नजारा रविवार को शाम को उस समय देखने को मिला, जब बाइक सवार बदमाशों ने गांव राल के एक होटल पर सरेआम फायरिंग कर दी। फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कई घंटे बाद हरकत में आई इलाका पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल में हुई फायरिंग से लोगों में दहशत है। बताया जाता है कि छटीकरा राधाकुंड मार्ग स्थित शिवाय होटल पर बीती शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। जिससे मौजूद स्टाफ और ग्राहकों के हड़कंप मच गया। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से गोली होटल के कांच में लगी है। कांच चूर-चूर हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक होटल से बाहर निकले, तब तक बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एलर्ट हुई इलाका पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरु की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। होटल मालिक पवन कुमार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
