हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बाजना गांव में बाउंड्री तोड़ने का विरोध करने पर एक दंपति पर हमला किया गया। आरोप है कि दबंगों ने दंपति को बुरी तरह पीटा और उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बाजना निवासी राजेश राजपूत अपने मकान के पिछले खाली हिस्से में बाउंड्री का निर्माण करवा रहे थे। गांव के सत्यवीर, रामवीर और हेमन्त सहित कुछ अन्य लोगों ने जेसीबी की मदद से निर्माणाधीन बाउंड्री को तोड़ दिया।जब राजेश राजपूत, उनकी पत्नी और बेटी पलक ने बाउंड्री तोड़ने का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपति को बचाने पहुंची उनकी बेटी पलक के साथ भी आरोपियों ने अश्लील हरकतें कीं। पलक की शिकायत पर पुलिस ने सत्यवीर, रामवीर और हेमन्त सहित अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
