• Sat. Mar 7th, 2026

व्रन्दावन में चार शिक्षकों और आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Mar 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत अजय कुमार मौर्य के साथ कथित मारपीट और गाली गलौज के मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित प्रवक्ता ने इस संबंध में कोतवाली में नामजद शिक्षकों और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित अजय मौर्य के अनुसार 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे संस्कृत विषय की बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रांगण में शिव शंकर गौतम, खुशबू भारती सुनील कुमार वर्मा और सुरेश चंद्र लवानिया आपस में तेज आवाज में बातें कर शोर कर रहे थे। इससे पास के कक्ष संख्या 2 में परीक्षा दे रहे छात्रों को परेशानी हो रही थी। अजय मौर्या का आरोप है कि छात्रों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक शिव आधार सिंह यादव को इसकी सूचना दे दी। सूचना से नाराज शिक्षक शिव शंकर गौतम ने अजय मौर्य के साथ अभद्र व्यवहार का प्रयोग करते हुए गाली गलौज व हाथापाई की। इसके बाद विद्यालय स्टाफ द्वारा भी उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया। अजय मौर्य के मुताबिक 23 फरवरी को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच महिला शिक्षक डॉ खुशबू भारती और शिव शंकर गौतम ने 7/ 8 अज्ञात लोगों को विद्यालय में बुलाकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कराई ।पीड़ित का कहना है की पूरी घटना विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद है, जिसकी जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। उनका यह भी आरोप है की मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को डाइट ( जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान) मथुरा का प्रवक्ता बताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर वृंदावन कोतवाली के प्रभारी संजय कुमार पांडे ने शिव शंकर गौतम, डॉ खुशबू भारती, सुनील कुमार वर्मा और सुरेश चंद्र लवानिया को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करा कर जांच एसआई देवेंद्र सिंह को सौंप दी है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.