हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में सुरीर भदनवारा मार्ग पर मंदिर के समीप शुक्रवार रात सुए से गोदकर कर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में दो नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रार्थी बहोरी सिंह निवासी सुरीर विजऊ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बेटे हेमंत (25) से गांव के युवक रंजिश मानते थे। पूर्व में मेरे बेटे हेमंत ने गांव की युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिससे युवती के घर वाले नाखुश रहते थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे गांव के नीतेश उर्फ पुल्ली निवासी सुरीर विजऊ हेमंत को घर से बुलाकर ले गया। बाद में हेमंत की सुए से गोदकर कर हत्या कर दी। पूर्व भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने बताया कि मृतक हेमंत के पिता की तहरीर पर संदीप उर्फ काली, नीतेश उर्फ पुल्ली, विक्रम सिंह उर्फ चरन सिंह निवासीगण सुरीर विजऊ व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
