• Fri. Jul 10th, 2026

जेई पर मारपीट व लूट का मुकदमा

ByVijay Singhal

Jan 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जयगुरुदेव उपकेंद्र के एसडीओ श्रषभ शर्मा ने अवर अभियंता (जेई) सत्येंद्र मौर्य पर मारपीट करते हुए लूट का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने जेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसडीओ का आरोप है कि 31 दिसंबर की रात मंडी चौराहे पर बिजली खंभे टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत करने वह जेई के घर गए थे। इसी वक्त यह घटना हुई। वहीं, विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी जेई-एसडीओ के बीच सुलह कराने में जुटे हैं। एसडीओ श्रषभ शर्मा का आरोप है कि 31 दिसंबर की रात मंडी चौराहा पर बिजली के खंभे टूटने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। उन्होंने अवर अभियंता सत्येंद्र मौर्य को फोन किया। मगर, फोन नहीं उठाया गया। क्षेत्र की जनता प्रदर्शन करने को आतुर थी। मजबूरन वह जेई के चंदनवन स्थित घर पहुंचे। वहां जेई सत्येंद्र मौर्य नशे की हालत में मिले। उनसे विद्युत लाइन ठीक करने को बोला गया तो उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। एक युवक को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर दी। चश्मा-फोन छीन लिया, लोहे की राड से हमला किया। मौके से वह किसी प्रकार से अपनी जान बचाकर भागे। इसके बाद रात को ही पुलिस के साथ पहुंचे तो जेई ने दरवाजा नहीं खोला। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.