हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसडी एफटीसी कोर्ट के आदेश पर महावन थाने में दो नामजद समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट, लूट की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महावन थाना क्षेत्र की गोकुल निवासी पीड़िता ने बताया कि 17 मई की दोपहर उसकी पुत्रवधू खेत से वापस आ ही थी। तभी रास्ते में पड़ोस के रहने वाले अर्जुन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुत्रवधू ने घर आकर बताया तो वह आरोपी की शिकायत करने उसके घर पहुंची। उसने घर पर भी गाली-गलौज की। वह अपने घर लौट आई। कुछ देर बाद ही अर्जुन अपने भाई अभिषेक और छह अज्ञात लोगों के साथ आया, सभी ने मुंह कपड़े से ढका हुआ था। सभी ने आते ही सभी ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। बचाव को उसकी दोनों पुत्रवधू आई तो उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद तमंचा निकालकर पीड़िता से जबरन अलमारी की चाबी छीन ली। अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात और 3.50 लाख रुपये की नकदी लूट लिए। पीड़िता थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गई, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 20 मई को वह एसएसपी कार्यालय गई, लेकिन यहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। अंत में 22 मई को उसने एसडी एफटीसी कोर्ट (सब-डिवीजनल फास्ट ट्रैक कोर्ट) में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर 14 जून को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
