हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र की नरसीपुरम कॉलोनी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। महावन थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी विपिन ने बताया कि उनके बड़ा भाई सूरज (30) पिछले कई साल से रिफाइनरी थाना क्षेत्र की नरसीपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। पेशे से वह कारपेंटर थे और पत्नी और दो साल के बेटे के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी है। वह परिवार के साथ पहुंचे तो भाई का शव बेड पर पड़ा था। उन्होंने भाभी से पूछा, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सकीं। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर जान क्यों दी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
