हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महावन थाना क्षेत्र मां चंद्रावली देवी मंदिर के समीप लक्ष्मी नगर से गौशाला मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में छड़गांव निवासी नितीश पुत्र गोविंद सिंह उम्र 22 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कन्हैया, मुरारी, हरिओम दिक्षित और देवेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी डेजी पवार ने बताया कि सभी लोग सुरीर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
