हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत कार सवार लोगों ने युवक में गोली मार दी। गोली युवक के सीने से नीचे लगी और पार हो गई। गंभीर हालत में परिजन ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक के भाई ने गांव के ही तीन लोगों पर कहासुनी के बाद गोली मारने का आरोप लगाया है। थाना जैंत क्षेत्र के गांव चौमुहां निवासी नरेश सिसौदिया ने बताया कि उनका भाई विक्रम उर्फ विक्की शाम के समय हाईवे की तरफ पैदल घूमने गया था। रात्रि करीब 9 बजे कार सवार लोगों ने उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके सीने से नीचे लगकर पार हो गई। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि युवक को गोली लगकर पार हो गई थी, जिसका इलाज चल रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
