हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय
मथुरा स्थित मांट यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में दो टोल कर्मियों की मौत हो गई इससे गुस्साए टोल कर्मचारियों ने शव को यमुना एक्सप्रेस वे के जेबर टोल प्लाजा पर रोक लिया और मुआवजा की मांग की। अधिकारियों के आश्वसन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 76 पर रविवार दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसा नोएडा से आगरा की ओर हुआ। मृतक कर्मचारी बाबू सिंह और सोमबीर डिवाइडर की सफाई कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार (DL 12 CV 5522) ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें बाबू सिंह ब्यासपुर, थाना बकेवर, इटावा और सोमबीर लक्ष्मीनगर, शहजादपुर के निवासी थे। टक्कर लगने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी नौहझील ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नौहझील से मथुरा शव लेकर जा रही एंबुलेंस को यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने रोक लिया और टोल अधिकारियों से मुआवजा की मांग करने और टोल पर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही भारी तादात में पुलिस बल मौक़े पर पहुंचा और घंटों तक हंगामा होता रहा बाद में टोल अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जो भी नियम अनुसार मुआवजा होगा वह दिया जाएगा। टोल कर्मचारी कालीचरण ने बताया कि टोल अधिकारी कर्मचारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं देते है।
