हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के घंटाघर पर एक कार बाइक से टकरा गई, जिससे क्षुब्ध होकर कार सवार ने बाइक सवार युवक की जमकर धुनाई लगा दी। जिससे वहां एकत्रित लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत किया। करीब 5 बजे घंटाघर पर एक बाइक सवार वहां से गुजर रहा था जिसकी बाइक कार से टकरा गई। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। बाइक सवार के कपड़े फट गए। झगड़े के दौरान वहां जाम के हालात बन गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक नशे में था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
