• Sat. Jul 4th, 2026

महानगर में अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कैंट बिजली घर प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Aug 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 7 अगस्त 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत महानगर कमेटी ने मथुरा महानगर में अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन  चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद  के नेतृत्व मैं कैंट बिजली घर प्रदर्शन कर एसडीओ गौरव शर्मा के कार्यालय में की तालाबंदी
शहरी अधीक्षण अभियंता के आश्वासन पर तालाबंदी खोली गई इसके बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता पदाधिकारियों की शहरी अधीक्षण अभियंता से वार्ता हुई विद्युत अधिकारियों ने विद्युत सप्लाई में सुधार करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद किसान नेता माने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता टोपी पहन कर भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिंदाबाद जो ना माने झंडे से वह मानेगा  डंडे से जय जवान जय किसान के गगनभेदी नारे लगाकर कैंट बिजली घर पर जोरदार प्रदर्शन किया।
वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा महानगर में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है जिससे इस भीषण गर्मी में बड़े बूढ़े बच्चो का जीना मुश्किल हो गया है लेकिन विद्युत विभाग कुंभकरण के नींद  सो रहा है मथुरा महानगर में हर घंटे में विद्युत सप्लाई बंद की जाती है। जिससे पीने के पानी का संकट गहरा रहा है विद्युत विभाग के अधिकारी विद्युत बिल के नाम पर जनता का उत्पीड़न करते हैं लेकिन सौदा के नाम पर कुछ नहीं है विद्युत विभाग के अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं महानगर की सप्लाई सुचारू रूप से दी जाए नहीं तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता मथुरा कैंट बिजली घर पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन विद्युत विभाग के अधिकारियों की होगी। तालाबंदी प्रदर्शन करने वालों में  प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष  राकेश चौधरी जिला प्रवक्ता  धर्मवीर सिंह जिला प्रचार मंत्री  संजय अग्रवाल युवा जिला अध्यक्ष  प्रदीप जरेलिया गुड्डू चौधरी डॉक्टर विजयपाल जिला उपाध्यक्ष राजवीर नेताजी देवेंद्र पारसोली  वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी युवा नेता परसोत्तम निषाद  डैनी सिंह  फैजान कुरैशी अशोक निषाद सूरज निषाद दीपक निषाद लुकुट बिहारी निषाद आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.