• Mon. Apr 27th, 2026

मथुरा में डग्गेमार वाहनों के विरुद्ध अभियान चला, 10 अनाधिकृत बसों को पकड़ा

ByVijay Singhal

Sep 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलते हुए जिले में अलग अलग स्थानों पर डग्गेमार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर ए.आर.टी.ओ. राजेश राजपूत द्वारा एक विशेष अभियान के तहत कोसी, भरतपुर, गोवर्धन, दिल्ली और आगरा मार्गों पर चलने वाली 10 अनाधिकृत बसों को पकड़ा। ये बसें बस स्टैंड के सामने, गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा से संचालित हो रही थीं। इन बसों का संचालन बिना आवश्यक परमिट और दस्तावेज़ों के किया जा रहा था, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और नियमों का उल्लंघन हो रहा था। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन बसों को पकड़कर वर्कशॉप में खड़ा करवा दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध रूप से चलने वाली बसों पर रोक लगाना था ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और यात्री सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। इन 10 बसों पर कुल 1,36,000 रुपये का चालान किया गया। एआरटीओ राजेश राजपूत और रोडवेज प्रशासन के ए आर एम संतोष अग्रवाल और उनकी टीम ने इस अभियान में सयुक्त रूप से कार्य किया और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। प्रशासन ने इस प्रकार की कार्रवाई जारी रखने और अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.