• Tue. Feb 24th, 2026

दबंगों ने दुकान संचालक को पीटा, 9 पर रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Aug 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए रोड स्थित गोला-पेटीज दुकान संचालक पर दबंगों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई की। पुलिस से पहले दबंग वहां से भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी राहुल गोला की बीएसए रोड पर गोला-पेटीज के नाम से दुकान है। तीन अगस्त की रात करीब 11 बजे उनकी दुकान पर कुछ दबंग आए। पेटीज बनाने की कहने के बाद अभद्रता करने लगे। विरोध किया तो मारने की धमकी देने लगे। थोड़ी देर बाद बाइकों पर और युवक आ गए। आरोप है सभी ने मिलकर उनकी पिटाई की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग वहां से भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दबंगों की शिनाख्त की। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर सुनील, लोकेंद्र और कान्हा के साथ-साथ छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ आशना चौधरी ने बताया है कि फिलहाल घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.