हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविन्दनगर थाना क्षेत्र में मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण की टीम ने निर्माणाधीन अवैध भवनों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इसके साथ ही वृंदावन में एक दुकानों को भी सील किया गया है। एमवीडीए द्वारा पूर्व में पारित आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गणेश टीला के पास जयसिंहपुरा में अवैध तरीके से करीब दो हजार वर्गमीटर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद एमवीडीए ने नौ मई को कॉलोनी ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद अधिकारियों ने नौ अगस्त को कॉलोनी के बाउण्ड्रीवॉल, सड़क समेत सीवर लाइन को ध्वस्त कर दिया था। इसी कड़ी में मंगलवार को एमवीडीए के अधिकारियों ने दो मकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। साथ ही वृंदावन के राजपुर खादर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई दुकान को भी सील कर दिया है। सहायक अभियंता केके गुप्ता ने बताया है कि अवैधरूप से बनाए गए भवनों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया है कि भूखंडों को क्रय करने से पूर्व कॉलोनी के मानचित्र की स्वीकृति और अधिकारिक रूप से जांच पड़ताल कर लें। इसके बाद भी मकान या दुकान खरीदें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
