हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए बस अड्डे के नीचे स्कूल बस और एम्बुलेंस आधी से ज्यादा डूबी, निकालने के लिए बुलडोजर मंगाना पड़ा। बारिश के बाद भूतेश्वर नए बस अड्डे के हालात खराब हैं। बस अड्डे पर निर्माण कार्य के बीच जलभराव हो गया है। गंदगी और जलभराव की वजह से बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा आते हैं। इनमें अधिकांश श्रद्धालु आराध्य के दर्शन करने के बाद बस से सफर कर घर लौटते हैं। इसके बाद भी जिले के प्रमुख बस अड्डे पर बारिश में हालात खराब हो गए हैं। निर्माण कार्य के बीच बस अड्डे के प्लेटफार्म में हुए गड्ढों में पानी भर गया है। जगह-जगह गंदगी भी नजर आ रही है। इन हालात को देखकर यात्रियों में मायूसी नजर आई। बुधवार को आगरा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे यात्री राकेश कुमार ने बस अड्डे की हालत देखकर हैरानी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मथुरा का बस अड्डा इतना खराब होगा। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा किए जाने की जरूरत है। यात्री रामेश्वर ने भी बस अड्डे की व्यवस्थाओं को देखकर असंतुष्टी प्रकट की। उनका कहना है कि बस अड्डा बेहतर दशा में होना चाहिए। यात्रियों के लिए सारी सुविधाएं होनी चाहिए। मदन मोहन शर्मा, एआरएम ने बताया।
बस अड्डे का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। कुछ गड्ढों में पानी भर गया था। सभी स्थानों पर टाइल्स लगाई जा रही हैं। जल्दी ही बस अड्डे पर सभी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। यात्रियों को पहले से Watch सुविधाएं मिलेंगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
