• Sat. Jul 11th, 2026

गुरु कृपा बिलास कालोनी लूट कांड में बिल्डर शंकर सेठ के समधी की भी हुई मौत

ByVijay Singhal

Jan 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । बीते साल 3- 4 नवंबर की रात्रि हाईवे थाना क्षेत्र स्थित गुरु कृपा विलास कालोनी में हुए लूट डकैती हत्याकांड में उपचारा धीन मुकुट श्रृंगार कारोबारी कृष्णा कुमार अग्रवाल का स्वर्गवास हो गया है। घटना वाले दिन ही उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल की मौके पर ही बदमाश द्वारा हत्या कर दी गई थी। जनपद के प्रसिद्ध बिल्डर संकट सेठ के समधी कृष्ण अग्रवाल 3 नवंबर से ही विभिन्न अस्पतालों में भर्ती थे जिनको एक जनवरी को अपोलो अस्पताल से मथुरा ले आया गया था। यहां वे एक स्थानीय नर्सिंग में भर्ती थे। घटना वाले दिन से ही श्री अग्रवाल होश में नहीं आए थे। उनके सर में काफी फ्रेक्चर थे। आज उनका स्वर्गवास हो गया। दोपहर पश्चात उनका मोक्ष धाम पर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। ज्ञात रहे कि श्री अग्रवाल और उनकी पत्नी की हत्या उनके ही परिचित फारूक नाम के व्यक्ति द्वारा की गई थी जिसको पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिरा दिया था। इस घटना की गूंज समूचे उत्तर प्रदेश में रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.