हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोशल मीडिया अकाउंट पर चल रही कमेंट प्रकरण में बीएसए सुनील दत्त ने एसएसपी को पत्र देकर निलंबित चल रहे शिक्षक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने निलंबित शिक्षक से अपनी जान का खतरा बताया है। उधर निलंबित शिक्षक ने भी कहा है कि उन्हें बीएसए से जान का खतरा है। पत्र में बीएसए ने कहा है कि आलोक के द्वारा फेसबुक एवं व्हाट्सग्रुप पर शिक्षकों को भ्रमित करने के साथ ही विभाग और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतीत होता है कि वे कर्मचारियों, जिला समन्वयकों और बीईओ के अंदर अपना भय व्याप्त करना चाहते हैं। उनकी पोस्ट पर अध्यापक प्रमोद वर्मा ने कमेंट किया है कि निपटा देव….. भाईसाहब। बीएसए के मुताबिक इसका मतलब बीएसए को जान से मारने या उन्हें एंटी करप्शन टीम से पकड़वाना है। उन्होंने एसएसपी से आलोक व उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, आलोक उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने भी मुख्यमंत्री, डीजीपी और जिलाधिकारी व एसएसपी को मेल भेजा है। कहा है कि उन्हें बीएसए से जान का खतरा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
