हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में रिश्ते के भाई-बहन शादी करने के लिए थाने जा पहुंचे। मांट थाने में सोमवार को पहुंचे नाबालिग साथ जीने-मरने की बात करने लगे। मांट थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोर को अलीगढ़ के थाना खैर थाना के एक गांव की रिश्ते की बुआ की बेटी से प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम इस हद तक पहुंच गया कि उन्होंने घर छोड़ दिया। किशोर फरीदाबाद में निजी संस्थान में नौकरी करता है। शनिवार को किशोरी घर से पांच सौ रुपये लेकर पलवल पहुंच गई। प्रेमी को भी पलवल बुला लिया। दोनों ने पलवल के बस अड्डे पर रात काटी और सोमवार की सुबह वृंदावन घूमे। इसके बाद मांट थाने आ गए और शादी कराने की बात कहने लगे। पुलिस कर्मियों ने दोनों के परिजन को फोन किया पर कोई नहीं आया। इस पर उन्हें खैर थाना कोतवाली पुलिस को बुला कर सुपुर्द कर दिया। खैर पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
83% LikesVS
17% Dislikes
