हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज ब्रज की 40 दिन चलने वाली अलौकिक होली पर मन की बात कर रहे हैं। सीधा प्रसारण मथुरा के बलदेव स्थित ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज मंदिर प्रांगण में एलईडी के माध्यम से किया जा रहा है। ब्रज की होली को लेकर प्रधानमंत्री बड़े ही उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस मंदिर प्रांगण में लगाई गई लाइव प्रसारण एलईडी टीवी पर देखने के लिए बलदेव के गोस्वामी एवं पंडा समाज की महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में बैठी हुई हैं। इसके साथ ही यहां के गोस्वामी एवं पंडा भी प्रधानमंत्री के मन की बातों को सुनने के लिए पधारे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भी कई दिन से लगातार यहां व्यवस्थाओं को सुचारु रखा। मन की बात मैं प्रधानमंत्री के द्वारा ब्रज में होने वाली अलौकिक अलग-अलग प्रकार की होलियों का जिक्र कर रहे हैं ।जिसमें विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लट्ठमार होली, लड्डू होली,, रंग की होली, एवं नंदगांव की लठमार होली व दाऊजी महाराज के विश्व प्रसिद्ध कोड़े मार हुरंगे को लेकर विशेष चर्चाएं भी कर रहे हैं। पीएम के मन की बात सुनने के लिए जिले भर से यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं और 4/8 की एलइडी पर इस लाइव प्रसारण को दिखाया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
