हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के क़स्बा टेंटीगांव में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में दुल्हन को गोली लगने से अफरा-तफरी मच गयी। गोली लगने से दुल्हन की हालत गंभीर है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुल्हन के गोली लगने के कारण से फेरे भी नहीं पड़ सके। बताया गया कि टेंटीगांव स्थित एक फार्म हाउस में मथुरा से बारात आयी थी। शादी समारोह में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। जैसे ही दुल्हन स्टेज पर वरमाला के लिए पहुंची, तभी किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली दुल्हन के हाथ में जा लगी। दुल्हन के गोली लगते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंची किन्तु वहां मौजूद लोगों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
