हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। देहात क्षेत्र में सुबह आई आंधी और बारिश से कई स्थानों पर बड़ा नुकसान हुआ है। भट्ठों पर बारिश से कच्ची ईंटें गल गईं, वहीं मांट में कमरे की छत गिरने से आधा दर्जन भेड़ मर गईं। मांट क्षेत्र के गांव कुड़वारा में आंधी और बारिश से रामनिवास सिंह के कमरे की छत गिर गई। मलबे Ajit दबकर आधा दर्जन से अधिक भेड़ मर गईं। राधाकुंड में बारिश से कई स्थान पर जलभराव हो गया और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सड़क पर लगे होर्डिंग, बिजली के खंभे व पेड़ गिर गए। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर नगर की सफाई कराई। टैंटीगांव क्षेत्र में रविवार की तड़के तीन बजे आयी आंधी व बारिश से क्षेत्र में संचालित पांच दर्जन ईंट-भट्ठों पर कच्ची ईंटें गल गईं। भट्ठा स्वामी ठाकुर ओमवीर सिंह, संजय रावत, देवेन्द्र कुमार, सुनील कुमार ने बताया कि काफी नुकसान हुआ है। नंदगांव में बारिश से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है। बरसाना स्थित 33 केवीए लाइन में फॉल्ट हो जाने से नंदगांव, बरसाना सहित आधा दर्जन फीडरों की बिजली गुल हो गई जो दोपहर बाद करीब पौने पांच बजे बहाल हो सकी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
