• Mon. May 11th, 2026

विश्व में सम्मानित हो रही है ब्रज संस्कृति व परंपरा: अतुल कृष्ण

ByVijay Singhal

Oct 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विख्यात संत अतुल कृष्ण महाराज ने कहा है कि ब्रज संस्कृति और परंपरा को अब विश्व के अनेक देशों में सम्मान मिल रहा है। वहां प्रवासी भारतीय व उस देश के नागरिक भी इस संस्कृति को सम्मान दे रहे हैं। यह ब्रज भूमि के लिए गौरव का विषय है। ब्रज क्षेत्र के नागरिकों को भी इसके संरक्षण, संवर्धन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
बुधबार को दीनदयाल धाम फरह में आयोजित ‘ब्रजश्री’ सम्मान एवं संत समागम में ब्रज की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत पर विचार गोष्ठी’ का आयोजन ब्रज तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद मथुरा उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने कहा कि ब्रज क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है। सौंदर्यीकरण के साथ-साथ उसके मूल स्वरूप को भी कायम रखा जा रहा है। इसमें ब्रजवासियों का भी विशेष योगदान है। इस अवसर पर संत शिरोमणि फूलडोल बिहारी दास जी महाराज, मुकुन्द दास महाराज, कार्यक्रम सह संयोजक आदर्श नंदन गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सभी संतों को शाल ओढ़ाकर और दक्षिणा देकर योगेश आभा, कन्हैयालाल अग्रवाल स्वीटी सुपारी बिजेंद्र नागर द्वारा सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्र की 13 विभूतियों को तपन ग्रुप के चेयरमैन व कार्यक्रम संयोजक सुरेशचंद गर्ग मंत्री मनीष अग्रवाल सह संयोजक आदर्श नंदन गुप्ता आदि द्वारा ‘ब्रज श्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक रामेंद्र कुमार शर्मा रवि ने संचालन किया ।
इस अवसर पर महोत्सव समिति अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा मंत्री मनीष अग्रवाल कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.