• Tue. May 26th, 2026

बिना कट वाली सर्जरी से ब्रेन ट्यूमर किया गया ठीक, मथुरा के 41 वर्षीय मरीज़ को मिला नया जीवन

ByVijay Singhal

Nov 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने मथुरा निवासी 41 वर्षीय मरीज़ को जीवन की नई उम्मीद दी। इस मरीज़ के पिट्यूटरी ग्रंथि में मस्तिष्क ट्यूमर (मैक्रो एडेनोमा) पाया गया था जिसके उपचार में एंडोस्कोपिक नेविगेशन गाइडेड मस्तिष्क सर्जरी का उपयोग किया गया जिसमें शरीर में कोई चीरा नहीं लगाया गया। मरीज़ मनीष बंसल ने दृष्टि में धीरे-धीरे आई गिरावट, दृष्टि में धुंधलापन और सिर दर्द की शिकायत की थी। मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पटपड़गंज के न्यूरोसर्जरी और स्पाइन विभाग के वरिष्ठ निदेशक डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि विस्तृत जांच में पिट्यूटरी ग्रंथि के पास एक स्पष्ट ट्यूमर पाया गया। यह ट्यूमर ऊपर की ओर बढ़कर ऑप्टिक नसों पर दबाव डाल रहा था जिससे मरीज़ की दृष्टि में समस्या आ रही थी। एमआरआई स्कैन में ट्यूमर मिश्रित तीव्रता के साथ एक समान दिखाई दिया। डॉ. आशीष ने बताया न्यूरो नेविगेशन मस्तिष्क और रीढ़ की सर्जरी में सुरक्षित और सटीकता प्रदान करता है जिससे मरीज़ जल्दी ठीक होता है। एंडोस्कोपिक और न्यूरो नेविगेशन- गाइडेड तरीका हमें बिना किसी पारंपरिक चीरे के सटीकता के साथ ट्यूमर को निकालने में मदद करता है जिससे रिकवरी जल्दी होती है इस मरीज़ के मामले अब दृष्टि सामान्य हो गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.