• Wed. Feb 11th, 2026

ब्राह्मण महासभा की बैठक में कॉरिडोर निर्माण पर जताई चिंता

ByVijay Singhal

May 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ब्राह्मण महासभा की एक बैठक रंगजी मंदिर के पास स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें ब्रज क्षेत्र में चल रहे कॉरिडोर निर्माण की स्थिति पर गहन चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने की, जबकि प्रमुख वक्ता संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा एवं चंद्र लाल शर्मा ने कहा कि यदि आज कॉरिडोर निर्माण जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है तो इसके लिए ब्रज क्षेत्र के मंदिर भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के मंदिरों में श्रद्धालुओं के बैठने, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य जनसेवा से जुड़े कार्य किए जाते हैं जबकि ब्रज के मंदिर इस दिशा में पीछे रह गए हैं। अध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं गोपाल शरण शर्मा ने भी इस बात पर बल दिया कि देश के अन्य स्थानों पर स्थित मंदिर नगर की व्यवस्थाओं में अपना सहयोग देते हैं और कई जगह रोजगार के अवसर भी प्रदान करते हैं। ऐसे उदाहरणों को ब्रज क्षेत्र के मंदिरों को अपनाना चाहिए। आचार्य नरेश नारायण धर्मरत्न एवं वंशी तिवारी ने सुझाव दिया कि मंदिरों में आने वाले दान का एक निश्चित प्रतिशत जनकल्याण, शिक्षा, चिकित्सा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर व्यय किया जाना चाहिए। वंशी शुक्ला, गोविंद पचौरी, योगेंद्र ब्रजवासी, कन्हैया शुक्ला, अनुराग शर्मा, पंकज शर्मा, मोनू शर्मा, ब्रजेश शर्मा एवं भूरी सिंह शर्मा उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.