• Tue. Feb 10th, 2026

रेलवे ट्रैक पर मिली जूता फैक्टरी के लापता ठेकेदार की लाश, परिजन बोले-हत्या की गई; पुलिस जांच में जुटी

ByVijay Singhal

Oct 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र के नरहोली क्षेत्र में मथुरा-आगरा रेलवे लाइन पर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त जूता फैक्टरी के ठेकेदार के तौर पर हुई। वह शुक्रवार शाम से लापता थे। परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तुलसी नगर निवासी सोनवीर उर्फ पप्पू  50 वर्षीय पुत्र मवासी हाईवे इलाके में ही एक जूता फैक्टरी में ठेकेदार थे। परिवार में पत्नी कमलेश व तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम को सोनवीर घर से काम के सिलसिले में कहीं जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजन ने तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। सुबह पुलिस को किसी के माध्यम से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा है। हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इधर, परिजन ने हत्याकर शव फेकें जाने की आशंका जाहिर की। इंस्पेक्टर उमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। मौत के कारण की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.